Jhalko Media

नई Mahindra Bolero 2024 को बाजार में लाने की तैयारी; कुछ ये किये गये है बदलवा

 | 
नई Mahindra Bolero 2024 को बाजार में लाने की तैयारी; कुछ ये किये गये है बदलवा
New Mahindra Bolero: बाजार में एसयूवी की कमी नहीं है। कई कंपनियाँ जैसे Maruti, Tata, Mahindra अपनी विभिन्न एसयूवी मॉडल्स को बेच रही हैं। हालांकि गांव से लेकर शहर तक के लोगों को नई Mahindra Bolero का इंतजार है। बोलेरो भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी है। 7 सीटर सेगमेंट में आने वाली नई बोलेरो को उन्होंने ध्यान में रखकर एक दमदार बॉडी स्ट्रक्चर के साथ डिज़ाइन किया है। Mahindra ने पहले ही इसके नेक्स्ट जेनरेशन की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसका लॉन्च नहीं हुआ है। नई Bolero में नया लुक और कई एडवांस फीचर्स शामिल हो सकते हैं ताकि यह शहरी लोगों को भी आकर्षित कर सके। नई Mahindra Bolero में कुछ खासियतें शामिल हो सकती हैं:
  • आकर्षक डंपर और नया ग्रिल
  • 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन (75 बीएचपी और 210 न्यूटन-मीटर टॉर्क)
  • 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज
इसके अलावा, इसमें शामिल होने वाले फीचर्स में 10 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस कनेक्टिविटी, 6 एयर बैग्स, एबीएस, डीप सिल्वर शेड, और व्हील कैप शामिल हो सकते हैं। नई Mahindra Bolero की कीमत लगभग 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जो कि इस सेगमेंट में एक बड़े उछाल को दर्शाएगी। इससे भारत में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सों से होगा।