Jhalko Media

पेश हुई 2024 Renault Captur facelift, ADAS फीचर्स के साथ इतना बदल गई ये धांसू SUV

दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी Renault ने अपनी नई 2024 Renault Captur facelift को पेश किया है। आपको बता दें तो इसको पहले से शार्प लुक के साथ अधिक एडवांस बनाया गया है। इसमें अनेकों आधुनिक फीचर्स के साथ डिज़ाइन में भी बदलाव किया गया है। आइये जानते है Renault 2024 Renault Captur facelift के बारे में सबकुछ  

 | 
पेश हुई 2024 Renault Captur facelift, ADAS फीचर्स के साथ इतना बदल गई ये धांसू SUV 

Jhalko Media, New Delhi: 2024 Renault Captur Facelift: यूरोपीय बाजार के लिए Renault ने 2024 Captur SUV को पेश किया है। आपको बता दें तो इस बार इस SUV को कंम्प्रिहेंसिव मिडलाइफ फेसलिफ्ट में देखा जा रहा है। वहीं इसके फ्रंट की बात करें तो इसे रिडिजाइन किया गया है, जो मॉडल को ब्रांड की नई डिजाइन लैंग्वेज के अनुरूप लाता है। वहीं  इस कार के केबिन में और भी बदलाव किए गए है। 

2024 Renault Captur Facelift Design

2024 Renault Captur facelift को नए शार्प लुक के साथ अधिक एडवांस बनाया गया है। इसमें ग्रिल को पुनः डिज़ाइन किया गया है और इसे रेनो का नया डायमंड लोगो मिलता है, साथ ही व्हील आर्च अधिक स्पष्ट दिखाई देते हैं। रियर में अपडेटेड बम्पर को छोड़कर, सी-आकार के रैपअराउंड टेललाइट्स में नए ग्राफिक्स हैं। Renault इस एसयूवी को 17 से 19 इंच के व्हील साइज के साथ पेश कर रहा है।

Renault ने नए टॉप-स्पेक वेरिएंट के रूप में एस्प्रिट अल्पाइन ट्रिम के साथ नए डुअल-टोन पेंट ऑप्शन को बदलने के लिए नए ट्रिम को भी पेश किया है।

2024 Renault Captur Facelift Interior and Features

कार के केबिन में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन गूगल के साथ नया 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जबकि 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी है। रेनो इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री की जगह केबिन में रिसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल कर रही है। इसमें एडास भी है।

2024 Renault Captur Facelift Engine and Performance

इसे 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन और 1.3-लीटर 4-सिलेंडर पावरट्रेन दिया गया है, जो 90 बीएचपी और 140 बीएचपी से 160 बीएचपी पावर के साथ उपलब्ध है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक के साथ खरीदा जा सकता है। नई रेनो कैप्चर को 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी दिया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है और यह 145 बीएचपी का संयुक्त आउटपुट प्रदान करता है। भारत में इसकी शुरुआतियों की कोई योजना नहीं है।