Jhalko Media

6 एयरबैग और ADAS सिस्टम समेत कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Kia Sonet Facelift 2024, देखें कीमत

 | 
6 एयरबैग और ADAS सिस्टम समेत कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Kia Sonet Facelift 2024, देखें कीमत
Auto Desk, New Delhi: Kia Sonet Facelift 2024 : अगर आप भी कोई नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। किया इंडिया ने बीते 12 जनवरी को अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV ( Kia Sonet Facelift 2024) को भारत में लॉन्च किया है। इस नई गाड़ी के डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट हैं, जिनमें न्यू डिजाइन ग्रिल, अपडेटेड LED DRL’s, कनेक्टेड LED टेललैंप, और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इसके इंटीरियर केबिन में नए क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, वेंटीलेटेड सीट्स, और नई सीट अपहोल्स्ट्री मौजूद हैं। कंपनी ने 14 दिसंबर को इस चर्चित SUV का फेसलिफ्ट भारत और विश्वभर में पेश किया था। कार को 2025 में 9 कलर वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। आइये जानते है किआ सॉनेट फेसलिफ्ट 2024 ( Kia Sonet Facelift 2024) के फीचर्स, कीमत समेत सारी डिटेल्स (Kia Sonet 2024)

2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट कीमत (Kia Sonet Facelift 2024 Price)

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए से 15.69 लाख रुपए है। इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत में 20,000 रुपए का इजाफा किया गया है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 80,000 रुपए तक बढ़ गई है। आप इस कार ( Kia Sonet Facelift 2024) को 25,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं।

किआ सोनेट फेसलिफ्ट एक्सटीरियर डिजाइन (2024 Kia Sonet Facelift Exterior Design)

इस नए मॉडल ( Kia Sonet Facelift 2024) में कंपनी ने पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन की कोशिश की है। इसके फ्रंट में कंपनी की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल उपलब्ध है जिसमें अब एक्टिव नोज और व्यापक ग्रिल कंबिनेशन है। इसके हेडलैंप्स में अपडेटेड LED DRLs और ग्राफाइट कलर का बॉडी लाइनिंग शामिल है। इसके साइड प्रोफाइल में 16 इंच के स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स और बॉडी कलर डोर हैंडल्स हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके रियर में नए कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं, जो इसे नवीनतम ऑटोमोटिव डिजाइन के साथ लैस दिखाई देते हैं। ( 2024 Kia Sonet Facelift)

2024 की किआ सॉनेट फेसलिफ्ट कीमत व EMI Plans

भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹7.99 लाख रुपए है। वहीं कंपनी ने इस कार के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है, जिसके कारण इस कार को खरीदना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।
वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम) EMI(प्रति महीना) डाउनपेमेंट (20%)
HTE ₹7.99 लाख ₹16,566 ₹1.60 लाख
HTK ₹8.79 लाख ₹18,181 ₹1.76 लाख
HTK+ ₹9.90 लाख – ₹11.39 लाख ₹20,481 – ₹23,552 ₹1.98 लाख – ₹2.28 लाख
HTX ₹11.49 लाख – ₹11.99 लाख ₹23,765 – ₹24,794 ₹2.30 लाख – ₹2.40 लाख
HTX+ ₹12.99 लाख – ₹13.49 लाख ₹26,869 – ₹27,898 ₹2.60 लाख – ₹2.70 लाख
GTX+ ₹13.99 लाख – ₹14.49 लाख ₹28,923 – ₹29,952 ₹2.80 लाख – ₹2.90 लाख
X-Line ₹15.69 लाख ₹32,447 ₹3.14 लाख