Jhalko Media

Mahindra लॉन्च करने जा रहा है ये धांसू SUV, दमदार इंजन के साथ मिलेगा रॉयल लुक, देखें फीचर्स समेत कीमत

 | 
Mahindra लॉन्च करने जा रहा है ये धांसू SUV, दमदार इंजन के साथ मिलेगा रॉयल लुक, देखें फीचर्स समेत कीमत
Jhalko Media, Auto Desk - Mahindra XUV 200 SUV : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में अनेकों पावरफुल इंजन के साथ धमाकेदार फीचर्स वाली गाड़ियाँ लॉन्च की है। इनमें Mahindra Thar से लेकर Bolero और XUV 700 तक, ग्राहकों को काफी आकर्षित किया है। इसी बीच अब Mahindra जल्द ही मार्केट में अपनी प्रीमियम लुक और पावरफुल इंजन के साथ दमदार फीचर्स से लैस गाड़ी Mahindra XUV 200 SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है जो ऑटो मार्केट में नया इतिहास रचने जा रही है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे में –

Mahindra XUV 200 SUV के दमदार फीचर्स

आपको बता दें तो Mahindra की आने वाली गाड़ी Mahindra XUV 200 SUV में ब्रांडेड और रॉयल फीचर्स मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस SUV में आपको 9.75 इंच का पावरफुल टच स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें आप कई सारे कस्टमाइज फीचर्स का आनंद उठा सकते हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग सेफ्टी सिस्टम और प्रीमियम लुक के लिए नई टेक्नोलॉजी वाला इंटीरियर सेगमेंट भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही ये SUV और भी कई आधुनिक और स्मार्ट फीचर्स से लैस हो सकती है।

Mahindra XUV 200 SUV का पावरफुल इंजन

Mahindra XUV 200 SUV की इंजन पॉवर में आपको 2 बेहद पावरफुल इंजन ऑप्शन का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें आपको 1.2L Turbocharged Petrol इंजन देखने को मिल सकता है, जो 110 Horsepower और 200 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं इसके साथ ही दूसरे इंजन में आपको 1.5L के Turbocharged Diesel का सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जो 115 Horsepower और 300 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। साथ ही दोनों इंजन ऑप्शन में आपको 6-speed मैन्यूअल गियरबॉक्स और 6-speed ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

Mahindra XUV 200 SUV का शानदार माइलेज

मिली जानकारी के अनुसार, Mahindra XUV 200 SUV के पेट्रोल वेरिएंट इंजन में आपको शहरों में 15-18 kmpl और हाइवे पर 18-22 kmpl का माइलेज मिल सकता है। वहीं डीजल वेरिएंट में ये SUV शहरों में 18-20 kmpl और हाइवे पर 22-25 kmpl का माइलेज देने में सक्षम होगी।

Mahindra XUV 200 SUV की कीमत

Mahindra XUV 200 SUV की कीमत की बात करें तो Mahindra XUV 200 SUV बाजार में 6.50 लाख की शुरूआती कीमत पर पेश की जा सकती है। वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 8.80 लाख तक पहुंच सकती है।