Jhalko Media

Mahindra की अपडेटेड XUV400 Electric SUV लॉन्च, Nexon EV की करेगी छुट्टी

 | 
Mahindra की अपडेटेड XUV400 Electric SUV लॉन्च, Nexon EV की करेगी छुट्टी
Mahindra XUV400 Electric SUV: महिंद्रा & महिंद्रा कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। आपको बता दे तो महिंद्रा कंपनी ने ऑल न्यू XUV400 प्रो रेंज में पेश की है। जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 15.49 लाख रुपये ( Mahindra XUV400 Pro Electric Price) से शुरू होती है। यह EV SUV नए साल में नए अंदाज के साथ पेश की गई। कंपनी ने XUV400 प्रो रेंज और ईएल प्रो को अलग अलग बैटरी पैक और चार्जर के साथ रिवील किया है। महिंद्रा की ये SUV ऑटो मार्किट में इस सेगमेंट में धाक जमाए हुए टॉप सेलिंग Tata Nexon EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक SUV के साथ सीधा मुकाबला करेगी। आइये जानते है महिंद्रा की इस EV SUV के सभी सेगमेंट के फीचर्स, कीमत, रेंज समेत सारी डिटेल्स... (Mahindra XUV400 Electric SUV)

बैटरी पैक और चार्जर टाइप (Battery Pack and Charger Type)

XUV400 EC Pro में बैटरी साइज 34.5kWh और चार्जर टाइप 3.3 kW एसी चार्जर का ऑप्शन मिलता है। XUV400 EL Pro में बैटरी साइज 34.5kWh और चार्जर टाइप 7.2 kW एसी चार्जर ऑप्शन देखने को मिलेगा। XUV400 EL Pro में बैटरी साइज 39.4kWh और चार्जर टाइप 7.2 kWh एसी चार्जर है।

जानिये क्या होगा ख़ास

महिंद्रा की नई XUV400 प्रो रेंज ने एक बिल्कुल नए डुएल टोन इंटीरियर के साथ मानव-मशीन इंटरफेस को एक नए स्तर पर ले जाया है। इसके अलावा, इसमें एक मॉडर्न डिजाइन का डैशबोर्ड मिलेगा। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो आपको एक आधुनिक और अद्वितीय ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। नई XUV400 में Adrenox कनेक्टड कार सिस्टम, ड्यूल जोन ऑटोमेटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, 50 से अधिक फीचर्स, रियर USB पोर्ट, रियर एसी वेंट्स, आदि जैसे सुगम और एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं।

शुरू हुई बुकिंग 

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग 12 जनवरी से शुरू हो गई है और 1 फरवरी से इसकी डिलीवरी का कार्यक्रम बनाया गया है। इसमें आपको ₹21,000 का डाउन पेमेंट करना होगा जिससे आप इस सुपरब इलेक्ट्रिक एसयूवी को बुक कर सकते हैं। इस साल, महिंद्रा ने कम से कम दो नई इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने का एलान किया है, जो आधुनिक तकनीक, उच्च क्षमता, और सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं।