Jhalko Media

इस महीने लॉन्च होंगे धांसू एंट्री के साथ ये 5 नए दोपहिया वाहन! जानिए क्या है खासियत

Ather Energy की ओर से कल यानी 6 अप्रैल को Rizta ई-स्कूटर पेश किया जाएगा। कंपनी का ये फैमली स्कूटर चौड़ी सीट के साथ आएगा। अब हीरो की ओर से 2 नए स्कूटरों की शुरुआत हो रही है। Xoom 125R एक स्पोर्टी संस्करण है, जो पहले से ही लॉन्च किए गए Xoom 110 का विस्तार है। आइए जानते है फीचर्स और इनकी कीमत....
 | 
इस महीने लॉन्च होंगे धांसू एंट्री के साथ ये 5 नए दोपहिया वाहन! जानिए क्या है खासियत

Jhalko Media, New Delhi: नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है और ऑटो इंडस्ट्री के अंदर FY25 के पहले महीनों में कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं। हम इस लेख में आपके लिए 5 नए 2-Wheeler की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें संभावित रूप से इसी महीने लॉन्च किया जाना है। इस सूची में Ather से लेकर BMW तक के आगामी प्रोडक्ट शामिल हैं।

Ather Rizta
आपको बता दे की Ather Energy की ओर से कल यानी 6 अप्रैल को Rizta ई-स्कूटर पेश किया जाएगा। कंपनी का ये फैमली स्कूटर चौड़ी सीट के साथ आएगा। ई-स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी ने इसके कई टीजर भी पेश किए हैं।

Bajaj Pulsar NS400
Bajaj Pulsar NS400 को इस महीने किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। जैसा कि बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने पुष्टि की है। उन्होंने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि मोटरसाइकिल मार्च तक या नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी, जिसका अर्थ है कि लॉन्च अप्रैल में हो सकता है।

Hero Xoom 125R और Xoom 110
अब हीरो की ओर से 2 नए स्कूटरों की शुरुआत हो रही है। Xoom 125R एक स्पोर्टी संस्करण है, जो पहले से ही लॉन्च किए गए Xoom 110 का विस्तार है। वहीं, Xoom 160 एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर है जो ADV राइडिंग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। हमें उम्मीद है कि दोनों स्कूटर इस महीने ही लॉन्च होंगे। Xoom 125R की कीमत लगभग 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है, जबकि Xoom 160 की कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है।

2024 BMW R 1300 GS
बता दे की, बीएमडब्ल्यू की ओर से R 1300 GS फ्लैगशिप बाइक को अपडेट किया जाएगा। नई बाइक चेसिस में कुछ बदलावों के साथ नए डिजाइन और नए इंजन के साथ आती है। बाइक 1300cc लिक्विड-कूल्ड बॉक्सर-टाइप इंजन द्वारा संचालित है, जो 145PS और 149Nm उत्पन्न करता है। कीमतें लगभग 24 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है।