Jhalko Media

Bank Holidays: जरूरी सूचना; शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

 | 
Bank Holidays: जरूरी सूचना; शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays: 26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। ऐसे में शुक्रवार को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन देश सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि ये एक गैजेट्ड हॉलिडे है। वहीं जनवरी महीने के खत्म होने के 10 दिन से भी कम दिन शेष है। अब इन दिनों में पांच दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होगी। सभी राज्यों में छुट्टी उनके त्योहार के आधार पर अलग-अलग दिन होगी।

शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 26 जनवरी को बैंक गणतंत्र दिवस के कारण बंद रहेंगे। सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की ब्रांच शुक्रवार को बंद रहेंगी।

ये है जनवरी 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List January 2024)

23 जनवरी (मंगलवार)- गान-नगाई- मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। 25 जनवरी (गुरुवार)- थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन- तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश को बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी (शुक्रवार)- त्रिपुरा, उत्तराखंड, बंगाल में बैंक बंद नहीं हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 27 जनवरी को चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। 28 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

26 जनवरी को होती है गैजेट्ड हॉलिडे

बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहली, जो पूरे देश में होती हैं और दूसरी जो सिर्फ राज्य में होती है। राज्य की छुट्टियां केवल उसी राज्य में होती है जिसमें त्योहार होता है। बाकी राज्यों में उस दिन छुट्टी नहीं होती। जैसे गणतंत्र दिवस की छुट्टी पूरे देश में होती है।