Jhalko Media

Gold Price : सोने के रेटों में ब्रेक, वहीं चांदी के भी गिरे दाम, देखें ताज़ा रेट

 | 
Gold Price : सोने के रेटों में ब्रेक, वहीं चांदी के भी गिरे दाम, देखें ताज़ा रेट
Gold Price : देश में शादियों और त्योहारी सीजन से ही सोना अपने रिकॉर्ड पर है। बीते साल सोना काफी महंगा हुआ था जो 64 हजार के हाई पर था। वहीं साल 2024 की बात करें तो इस साल की शुरुआत से ही सोने के रेटों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं आज सोने की कीमतों पर नजर डाले तो एक बार फिर सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। आइये जानते है आज क्या सोना-चांदी का ताज़ा भाव... (Today Gold Silver Prices)

आज सोने की कीमतों में ब्रेक

आपको बता दें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 11 जनवरी को सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज सप्ताह के चौथे दिन सोने के दाम स्थिर है। जानिये आज सोने का भाव (Sona Chandi Ka Bhav) आपको बताते चले तो आज 11 जनवरी को सुबह दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 62,950 रूपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल गुरूवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,950 रूपए ही था। अगर बात 22 कैरट सोने की करें तो इसका भाव 57,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो कल भी स्थिर था।

चांदी के रेटों में दिखी नरमी

आपको बता दें तो पिछले कारोबारी साल में चांदी के रेटों में काफी उतार चढ़ाव देखा गया था। वहीं साल 2024 के शुरुआती सप्ताह में चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज सप्ताह के चौथे चांदी के दाम में 600 रूप गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 76,000 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 76,600 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

63,000 (24 कैरेट) 57,750 (22 कैरेट)

दिल्ली

63,100 (24 कैरेट) 57,850 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

62,800 (24 कैरेट) 57,650 (22 कैरेट)

नोएडा

62,850 (24 कैरेट) 57,7500 (22 कैरेट)

मुंबई

62,950 (24 कैरेट) 57,700 (22 कैरेट)

कोलकता

62,950 (24 कैरेट) 57,700 (22 कैरेट)