Jhalko Media

Gold-Silver Price Update : आज सोना हुआ महंगा, देखें कितना बढ़ा दाम

 | 
Gold-Silver Price Update : आज सोना हुआ महंगा, देखें कितना बढ़ा दाम
Jhalko Media, New Delhi: Gold And Silver Price Update : सोना चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर बनी हुई है और कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साल की बात करें तो सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। वहीं इस साल यानी 2024 में शुरूआती दिनों में कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है की इस साल भी सोने की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती है।

जानिये सोना चांदी की ताज़ा कीमतें - SONA CHANDI KA BHAV

आज सोना चांदी की कीमतें देखी जाए तो, सोना करीब 120 रूपए महंगा दर्ज किया गया। आइये जानते है देशभर में कितना है सोना-चांदी का ताज़ा दाम

क्या है सोने की ताज़ा कीमतें (Today Gold Price)

देश में सोना चांदी की कीमतों पर नजर डाले तो आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 13 जनवरी को सोना 120 रूपए बढ़त के साथ दर्ज हुआ। 24 कैरट सोना का भाव 62,950 रूपए है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,830 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,700 रुपए है। वही कल इसका भाव 57,600 रुपए था।

आज क्या है चांदी का भाव (Today Silver Price)

पिछले कारोबारी साल की बात करें तो चांदी की कीमतों में काफी उथल पुथल देखी गई थी। इस साल की शुरुआती सप्ताह में चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज देश में चांदी का भाव 76,000 रुपए प्रति किलो है। वहीं कल भी इसका भाव 76,000 रूपए प्रति किलो था। इसका मतलब आज चांदी के दाम में स्थिरता देखी जा सकती है। आइये देखें देश के प्रमुख शहरों में आज सोना चांदी का भाव...

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

शहर 24 कैरेट (रुपये) 22 कैरेट (रुपये)
पटना 63,000 57,750
दिल्ली 63,100 57,850
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ 63,100 57,750
नोएडा 63,100 57,850
मुंबई 62,950 57,700
कोलकाता 62,950 57,700
(सभी मूल्य रुपये प्रति 10 ग्राम के लिए हैं)