Jhalko Media

HSSC Admit Card 2024: हरियाणा एसएससी Group C परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 | 
HSSC Admit Card 2024: हरियाणा एसएससी Group C परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
HSSC Group C Exam – HSSC Admit Card 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2023 के माध्यम से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र (HSSC Group C Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को होने वाला है। मुख्य बिंदु : 
  1. HSSC द्वारा एडमिट कार्ड मंगलवार, 23 जनवरी को जारी किए गए
  2. प्रवेश पत्र HSSC की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in से डाउनलोड करें
  3. उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आइडी और डेट ऑफ बर्थ से लॉग-इन करना होगा
  4. HSSC ने विज्ञापन (संख्या 03/2023) 7 मार्च 2023 को जारी किया था
  5. आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक संचालित की गई थी
How to download HSSC Admit Card 2024: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in, पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आइडी, डेट ऑफ बर्थ, और स्क्रीन पर दिए गए कोड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। उसके बाद, उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। HSSC एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक परीक्षा की तारीख: इस भर्ती के लिए विज्ञापन (संख्या 03/2023) 7 मार्च 2023 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक संचालित की गई थी। आयोग द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया गया था।