Jhalko Media

Republic Day 2024: आज गणतंत्र दिवस इन टॉपिक पर करें भाषण, देखें

 | 
Republic Day 2024: आज गणतंत्र दिवस इन टॉपिक पर करें भाषण, देखें
Republic Day 2024 Speech: आज पुरे देशभर में गणतंत्र दिवस (Today Republic Day) मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्कूल-कॉलेजों में इसको तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अब अगर ऐसे में अगर आपने भी अपने स्कूल में रिपब्लिक डे (Republic Day program) से जुड़े प्रोगाम के लिए स्पीच (Republic Day 2024 Speech) तैयार करने का मन बनाया है तो हम आपकी इसमे मदद कर सकते हैं। आज हम, आपको गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ ऐसे विषयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर आप अच्छा भाषण या फिर निबंध तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही, जब आप इस टॉपिक पर अपनी स्पीच स्कूल में पेश करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा तो आइए डालते हैं एक नजर इन विषयों पर। - 26 जनवरी को ही रिपब्लिक डे क्यों (Republic Day celebrated only on 26 January?) मनाया जाता है। इसके पीछे के क्या कारण है और इसका इतिहास क्या है। इस सबके बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। - इस साल देश कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहा है। पहली बार यह दिन कब सेलिब्रेट हुआ था ? - भारतीय संविधान के निर्माता कौन थे? (-Who was the creator of the Indian Constitution?) -गणतंत्र दिवस पर इस साल के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन होंगे। ऐसे में आप चाहें तो इस विषय को अपने टॉपिक के रूप में सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमे आप बता सकते हैं कि कोई फ्रांसीसी नेता अब तक कितनी बार राष्ट्रीय राजधानी में इस मौके पर मुख्य अतिथि हो चुके हैं। इसके अलावा, भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट कौन थे। -आप चाहें तो गणतंत्र दिवस परेड के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स को भी अपने स्पीच आइडिया के लिए चुन सकते हैं, जैसे- परेड का आयोजन कहां किया जाता है। पहली बार यह कब आयोजित की गई थी। इसमे कितने राज्यों की झांकियां होती हैं। कितने समय पहले से इस परेड का अभ्यास शुरू होता है।