Jhalko Media

जमीन में क्या होता है खसरा नंबर? जानिये क्या है इसका महत्व?

 | 
जमीन में क्या होता है खसरा नंबर? जानिये क्या है इसका महत्व?
Jhalko Media, Digital Desk - What is Khasra Number : अगर आप जमीन से जुड़े किसी भी सरकारी काम की जानकारी या अपनी खुद की जमीन की जानकारी चाहते हैं, तो आपको खसरा नंबर या खतौनी (Khasra Khathauni) की जरूरत पड़ेगी। आजकल जमीन पर अवैध कब्जे या फर्जी रजिस्ट्री के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं, और इन सभी से बचने में खतौनी आपकी मदद कर सकती है। लेकिन लोगों के मन में सवाल रहता है कि जमीन से संबंधित दस्तावेज या जानकारी कहाँ से प्राप्त करें? इसके लिए आपको राजस्व विभाग के ऑफिस के चक्कर काटने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब सब कुछ डिजिटल हो चुका है। अगर आपके पास स्मार्टफोन या लैपटॉप है तो आप घर बैठे भी जमीन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए आपको राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए आपको कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि खसरा खतौनी क्या है और कैसे आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं?

क्या है खसरा खतौनी?

सरकारी विभाग द्वारा हर जमीन को एक खसरा नंबर (Khasra Number) दिया जाता है, जो एक भूमि अभिलेख होता है। इससे जमीन के मालिक को एक नंबर अलॉट कर दिया जाता है जिसमें जमीन से जुड़ी हर जानकारी मौजूद होती है। इसके अलावा खतौनी भी एक भूमि अभिलेख ही है, इसमें जमीन के मालिक को सभी खसरों की जानकारी एक जगह ही दे दी जाती है। इससे आपको अलग-अलग जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑनलाइन देखें खसरा खतौनी

अगर आपको अपनी जमीन की खसरा या खतौनी चाहिए, तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं लेकिन आपको कुछ शुल्क देना होगा। इसके अलावा आप बिना शुल्क दिए भी अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खसरा या खतौनी निकाल सकते हैं। आजकल जमीन की रजिस्ट्री से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तक ये दोनों कागज बेहद जरूरी हो गए हैं।

क्या है इसकी प्रक्रिया?

आइये आपको हम एक उदाहरण देकर इस बारे में समझाते हैं। मान लीजिए आप झारखंड राज्य के रहने वाले हैं तो आपको राज्य की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.nic.in पर जाना होगा और जमीन का रिकॉर्ड चेक करने के लिए आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे। अब आपको लेफ्ट साइड में अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब झारखण्ड का नक्शा दिखाई देगा जिसमें अपने जिले का चयन करना होगा।
  1. जिला सेलेक्ट करें:
    • जिला सेलेक्ट करने के बाद उसके अंदर आने वाले सभी अंचलों की लिस्ट में आपको जिस अंचल का खाता खतौनी चेक करना है, उस पर क्लिक करें।
  2. मौजा और हल्का सेलेक्ट करें:
    • अब आपको सबसे पहले हल्का नंबर सेलेक्ट करना है, फिर जमीन की किस्म और फिर मौजा के ऑप्शन में अपना मौजा सेलेक्ट करना होगा।
  3. जानकारी देखें:
    • अब आपके पास कई सारे विकल्प आएंगे, जैसे कि:
      • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें।
      • मौजा के सभी खातों को खसरा नंबर के आधार पर देखें।
      • खाता संख्या से देखें।
      • खाताधारी के नाम से देखें।
  4. जानकारी प्राप्त करें:
    • अब एक नई विंडो में आपके द्वारा चुनें गए विकल्प के आधार पर जमीन की जानकारी सामने आ जाएगी। आप इसे आसानी से Print के ऑप्शन पर क्लिक कर कॉपी, डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।