Jhalko Media

खुशखबरी : हरियाणा में जल्द होगी 6 हजार कॉन्स्टेबलों की भर्ती, सामने आई बड़ी जानकारी

 | 
खुशखबरी : हरियाणा में जल्द होगी 6 हजार कॉन्स्टेबलों की भर्ती, सामने आई बड़ी जानकारी
चंडीगढ़ : हरियाणा में 6 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती का मार्ग स्पष्ट हो गया है। इसमें 5 हजार पुरुष और 1000 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी, जिसको सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस अहम निर्णय के लिए कैबिनेट मीटिंग की आवश्यकता नहीं थी, और सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी मंत्रियों को बाय हैंड इस फैसले की फाइल भेजी और उस पर स्वीकृति प्राप्त की है। हरियाणा में पुलिस भर्ती के नियम लंबे समय से अटके हुए थे जिसके बाद गृह विभाग ने संशोधित नियम तैयार किए हैं, जिनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस फैसले को एमरजैंसी की श्रेणी में रखते हुए सी.एम.ओ. की ओर से मंत्रियों के नाम सर्कुलर जारी किया, जिसमें पुलिस भर्ती के नए नियमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बारे में बताया गया। गृह विभाग बहुत जल्द संशोधित नियमों का नोटिफिकेशन जारी करेगा। हरियाणा पुलिस में ये भर्तियां करीब 3 साल से अटकी हुई हैं। पुलिस भर्ती नियमों की मंजूरी मिलने के साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से आयुसीमा में छूट देने की मांग भी उठ रही थी। तर्क दिया जा रहा है कि बहुत से ऐसे आवेदक हैं जिनके द्वारा करीब 3 साल पहले टैस्ट पास किया गया था। कैबिनेट से संशोधित नियमों में भी खामियां होने के कारण इन नियमों को बदला गया है। नए नियमों के अनुसार आवेदन मांगने के बाद कर्मचारी चयन आयोग आवेदकों में से 10 गुना को फिजिकल टैस्ट के लिए बुलाएगा। नोटिफिकेशन के आधार पर पुलिस महानिदेशक की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग की ओर से ग्रुप सी में सी.ई.टी. पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांग जाएंगे।