Jhalko Media

देशभर में कल का अवकाश घोषित; प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन चीजों पर रहेगी रोक, देखिए पूरी लिस्ट

 | 
देशभर में कल का अवकाश घोषित; प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन चीजों पर रहेगी रोक, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: 22 जनवरी को, प्रभु श्री राम अपने घर अयोध्या में पुनः विराजमान होंगे। 5 साल के रामलला की मूर्ति ने लोगों को आकर्षित किया है और 22 जनवरी को इस ऐतिहासिक मौके पर देश के 8 राज्यों में छुट्टी होगी या तो हाफ डे होगा। इस दिन दफ्तर से लेकर स्कूल और दुकानें दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी। दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 22 जनवरी को हाफ डे का आदेश दिया है। सभी सरकारी कार्यालय, यूएलबी, स्वायत्त निकाय, उपक्रम और बोर्ड आदि दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। स्कूलों के लिए अब तक कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। गुजरात: गुजरात सरकार ने भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों को हाफ डे के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। राज्य में श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा मनाया जा रहा है और इस मौके पर सभी लोग योजना बना रहे हैं। मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने भी 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। स्कूल-कॉलेजों के लिए भी इस दिन छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। त्रिपुरा: त्रिपुरा में भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी है, और सरकारी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। ओडिशा: ओडिशा में भी नवीन पटनायक सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी 22 जनवरी को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है, साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में भी दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी होगी। इस दिन शराब, चिकन-मटन, बार, नॉन वेज होटल भी बंद रहेंगे। हरियाणा: हरियाणा की सरकार ने भी 22 जनवर को सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। सरकारी दफ्तरों में भी दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी होगी। शराब की खरीद बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। गोवा: गोवा में भी 22 जनवरी को सभी स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की गई है। राजस्थान: राजस्थान सरकार ने भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सभी कार्यालयों को दोपहर 2:30 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है। सभी सरकारी कार्यालयों में हाफ डे रहेगा, स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दिन प्रदेश में ड्राई डे रहेगा और शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। बार भी बंद रहेगा।