Jhalko Media

Eid Ul Fitr 2024: कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? भारत में कब दिखाई देगा ईद का चांद, जानिये

 | 
Eid Ul Fitr 2024: कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? भारत में कब दिखाई देगा ईद का चांद, जानिये 

Jhalko Media, Digital Desk (नई दिल्ली) : Eid Ul Fitr 2024 date & timing : भारत ही नहीं दुनिया भर में ईद को लेकर जश्न का माहौल है। लोग ईद के चाँद (Eid Ka Chand) को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार में है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है और इसी महीने के पहले दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद मनाते हैं।

गौर हो कि मुस्लिम धर्म में ईद (Eid Kab Hai) का त्यौहार रोजे के अंत का प्रतीक होता है। पूरे रमजान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। ऐसे में खाना ही नहीं बल्कि पानी की एक घूंट भी नहीं पीते। 

ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल है कि इस बार ईद का चाँद (Eid Ka Chandi Kab Dikhai Dega?) का कब दिखाई देगा? आइये जानते है इस आर्टिकल में... 

सऊदी अरब में कब मनाई जाएगी ईद (When will Eid be celebrated in Saudi Arabia)

अगर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में 8 अप्रैल की शाम को चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी 09 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी। लेकिन अगर इस दिन चांद नहीं दिखता है, तो इन देशों में 09 अप्रैल मंगलवार को चांद रात होगी, यानि ईद बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। 

भारत में ईद किस दिन है (Eid in India)

वहीं, भारत में 09 अप्रैल, 2024 को शाम के समय चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी बुधवार 10 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी। अगर इस दिन भी चांद नहीं नजर आता है तो भारत समेत अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान अगले दिन भी उपवास या रोजा रखेंगे।  फिर 10 अप्रैल दिन बुधवार को इफ्तार के बाद चांद नजर आएगा और ईद गुरुवार यानी 11 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।