Jhalko Media

Haryana Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, जानिये क्या है मांगे?

 | 
Haryana Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, जानिये क्या है मांगे?

Haryana Doctors Strike: हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते प्रदेशभर के अस्पतालों में सेवाएं ठप्प है। डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी समेत आपातकालीन सेवायें भी बंद है। मरीज अस्पतालों में इलाज के लिए मरीज भटकने के लिए मजबूर हो गए हैं। सर्दी के मौसम में मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा जिससे मरीज परेशानी से जूझ रहे है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें तो हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के आह्वान पर हरियाणा में सरकारी अस्पताल में एक दिवसीय हड़ताल की गई है।

व्ही डॉक्टर्स का कहना है की अगर किसी मरीज को लाइफ थ्रेट जैसी स्थिति होगी तो वो सैवच्छिक रूप से इलाज करेंगे। लेकिन इस दौरान महिलाओं की डिलीवरी, ऑपरेशन और अन्य इलाज नहीं किया जाएगा।

जिला प्रधान एचसीमएस और जींद के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि एक दिन के लिए अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

जींद अस्पताल में बच्चे का इलाज करवाने पहुंची महिला बबीता ने बताया कि वह अपने बच्चे के इलाज के लिए आई थी। लेकिन डॉक्टर ने बताया कि आज हड़ताल है। काफी समय हो गया, कोई नहीं देख रहा है।

आखिर क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को हरियाणा सरकार और डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल में बातचीत हुई थी, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला और डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टर्स की मांग है कि उनके लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन किया जाए। साथ ही प्रमोशन के आधार पर एसएमओ के पद भरे जाएं। इस पर सीधी भर्ती पर बंद की जाए। साथ ही 3. पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से घटाकर पहले की तरह 50 लाख रुपये की जाए साथ ही प्रदेश सरकार एसीपी लागू करे।