Jhalko Media

हरियाणा में 6 हजार कॉन्स्टेबलों की भर्ती का रास्ता साफ़; मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी हरी झंडी

 | 
हरियाणा में 6 हजार कॉन्स्टेबलों की भर्ती का रास्ता साफ़; मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी हरी झंडी
झलको मीडिया चंडीगढ़: हरियाणा में 6 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 5 हजार पुरुष और 1 हजार महिला कॉन्स्टेबलों की भर्ती की जानी है। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इसे बिना कैबिनेट मीटिंग के मंजूरी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ऑफिस ने सभी मंत्रियों को बाई हैंड इसकी फाइल भेजी और उस पर साइन लिए। हरियाणा में पुलिस भर्ती के नियम लंबे समय से अटके हुए थे। जिसके बाद गृह विभाग ने संशोधित नियम तैयार किए गए हैं, जिनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस फैसले को इमरजेंसी की श्रेणी में रखते हुए CMO द्वारा मंत्रियों के नाम सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें पुलिस भर्ती के नए नियमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति के बारे में बताया गया। गृह विभाग जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन अब गृह विभाग बहुत जल्द संशोधित नियमों का नोटिफिकेशन जारी करेगा। हरियाणा पुलिस में यह भर्तियां करीब 3 साल से अटकी हुई हैं। पुलिस भर्ती नियमों की मंजूरी मिलने के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग भी उठ गई है। तर्क दिया जा रहा है कि बहुत से ऐसे आवेदक हैं, जिनके द्वारा करीब 3 साल पहले टेस्ट पास किया गया था। कैबिनेट से संशोधित कराए गए नियमों में भी खामियां होने के कारण इन नियमों को बदला गया है। नए नियमों के अनुसार आवेदन मांगने के बाद कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप C के लिए CET पास आवेदकों में से 10 गुना को फिजिकल टेस्ट (PMT) के लिए बुलाएगा। CET पास अभ्यर्थियों से मांगे जाएंगे आवेदन नोटिफिकेशन के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा ग्रुप सी में CET पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। नए नियमों के अनुसार, अब फिजिकल टेस्ट (PMT) होगा। इसके लिए आवेदकों को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। PMT पास करने वालों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। तब कहीं जाकर पुलिस भर्ती प्रक्रिया सिरे चढ़ेगी।