Jhalko Media

Roadways Chakka Jam: रोडवेज यात्री ध्यान दें! हरियाणा में रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम, जानिये क्या है मांगे?

 | 
Roadways Chakka Jam: रोडवेज यात्री ध्यान दें! हरियाणा में रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम, जानिये क्या है मांगे?
Haryana Roadways Chakka Jam: हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज की यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में चक्का जाम का ऐलान किया है। कर्मचारी युनियनों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो 24 जनवरी को कर्मचारी यूनियनों की तरफ से चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अपना रही है।

क्या-क्या है मांग ?

1. विभाग में बसों की संख्या अनुसार सभी पदों पर पक्की भर्ती करके कर्मचारियों की संख्या पूर्ण करें 2. 1992 से 2003 के बिच लगे कर्मचारियों को एक मुश्त जवाईनिंग तिथि से पक्का करने 3. सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे 4. हरियाणा के युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग कर पक्का स्थाई रोजगार दे 5. सभी कर्मचारियों को एल टी सी का लाभ दें 6. बसों में फोग लाइट लगवाई जाए 7. हिट एंड रन एवं रोड सैफटी बिल जैसे काले कानून जो सरकार आम चालकों पर थौप रही हैं तूरंत अध्यादेश वापिस ले रोडवेज नेताओं ने कहा हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र की तर्ज पर क्रषि विधेयक बिल 2021,बिजली विधेयक बिल 2019,रोड शैफटी बिल 2016, हिट एंड रन 2023 तूरंत प्रभाव से वापिस लै।