Jhalko Media

RC Upadhyay Dance: भट्टू मंडी में जब सपना चौधरी नहीं पहुंची तो आरसी उपाध्‍याय ने लूटी महफ़िल, वीडियो वायरल

 | 
RC Upadhyay Dance: भट्टू मंडी में जब सपना चौधरी नहीं पहुंची तो आरसी उपाध्‍याय ने लूटी महफ़िल, वीडियो वायरल
Jhalko Media, Digital Desk - RC Upadhyay Dance: हरियाणवी इंडस्ट्री की बात करें तो आज अनेकों डांसर्स अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीत रही है। आज हरियाणा की सबसे फेमस डांसर सपना चौधरी सेलेब्रिटी बन चुकी है। उनका डांस देखने वालों का भारी जमावड़ा लगता है। उनकी एक झलक पाकर जवान से लेकर बूढ़ों में जोश भर आता है। लेकिन हम आपको कहे कि हरियाणवी रागनी कार्यक्रम सपना के लिए होता है लेकिन सपना नहीं आई, तो किसी और पर ध्यान नहीं जाता। सपना चौधरी के ठुमकों का जादू देखने वालों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ फतेहाबाद के भट्टू मंडी में एक कार्यक्रम के दौरान।

आरसी उपाध्‍याय का डांस वीडियो

यूट्यूब पर 'सपना एंटरटेनमेंट' चैनल ने बीते साल मार्च महीने में आरसी उपाध्‍याय का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे आप भी देख सकते है। गौरतलब है कि स्टेज तो सपना चौधरी के लिए सजा था मगर वहां ठुमकों का नशा आरसी उपाध्‍याय का दिखा। आरसी ने अपने कातिल डांस से वहां मौजूद महफ़िल लूटी। आप भी आरसी का डांस देखकर सोचने को मजबूर हो जायेगे और कहेंगे कि हरियाणा को दूसरी सपना मिल गई।

हरियाणवी गाने 'टोक लाग जा' पर लगाये ठुमके 

आपको बता दें तो सबसे पॉपुलर हरियाणवी गाना 'टोक लाग जा' पर आरसी उपाध्‍याय ने जमकर ठुमके लगाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले-आसमानी रंग की सलवार कुर्ती में वह कमाल लग रही हैं। इस वीडियो पर यूट्यूब पर करीब 78 हजार व्यूज मिले है जो दिन ब दिन बढ़ रहे है। आरसी ने धाकड़ डांस से वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी और खिंचा है। जवानों से लेकर बूढ़ों तक उनका धाकड़ डांस का जलवा देखा जा सकता है।

आरसी दे रही सपना चौधरी को टक्कर 

आपको बता दें तो सपना को सीधी टक्कर देने के लिए आरसी उपाध्‍याय भी कम नहीं है। हरियाणवी रागनी दुनिया में उनका बड़ा रुतबा है। उनके नाम का जादू हरियाणा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में देखा जा सकता है। आरसी का अंदाज भी सपना से जुदा है। इस वीडियो में आरसी जिस 'टोक लाग जा' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, उसे मशहूर सिंगर रुचिका जांगिड़ ने गाया है। गीत के बोल नवीन विशु ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक विराज बंधु का है। आरसी का डांस देख सभी लोग उनके मुरीद हो गए है। हम तो ये ही कहेंगे कि अगर आपने उनका ये डांस वीडियो देख लिया तो आप भी उनके फैन हो जाएंगे।