Jhalko Media

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर 1132 कर्मियों को वीरता-सेवा पदक, जानिए किस विभाग को मिले कितने पुरस्कार?

 | 
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर 1132 कर्मियों को वीरता-सेवा पदक, जानिए किस विभाग को मिले कितने पुरस्कार?
Republic Day Awarded Medals: गणतंत्र दिवस 2024 के लिए वीरता पदक, सेवा पदक, पुरस्कार, और सम्मानों की घोषणा हो चुकी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इस अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस पर कुल 277 वीरता पदक दिए जाएंगे। 277 वीरता पदकों में से जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा शेष कर्मी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से शामिल हैं। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं। Republic Day 2024: लाइव गणतंत्र दिवस समारोह कवरेज; देखिये लाइव