Jhalko Media

हरियाणा में भगवान श्रीराम को कहे अपशब्द; सोशल मीडिया पर वायरल किया VIDEO; भड़के हिंदू संगठन थाने पहुंचे

 | 
हरियाणा में भगवान श्रीराम को कहे अपशब्द; सोशल मीडिया पर वायरल किया VIDEO; भड़के हिंदू संगठन थाने पहुंचे
Jhalko Media, Sonipat: अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के माहौल के बीच हरियाणा के सोनीपत में श्रीराम के बारे में एक युवक ने अपशब्द कहे। युवक का इस संबंध में वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह भगवान राम को काल्पनिक बता रहा है। इसका पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क उठे। उन्होंने तुरंत पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक नरसी पर केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति रामायण और महाभारत को काल्पनिक बता रहा है। वह कह रहा है कि धरती पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। इसको लेकर वह सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 1976 के एक आदेश का हवाला भी देता है। साथ ही वह भगवान श्रीराम और उसकी माता के बारे में अपशब्द बोलता है। हिंदू संगठन के नेता मनजीत सिंह ने सोनीपत के थाना सदर में शिकायत दी कि उन्हें वॉट्सऐप पर एक वीडियो मिला है। जिसमें एक व्यक्ति मर्यादा पुरुषोत्तम राम एवं उनकी माता जी के खिलाफ अशोभनीय शब्द बोल रहा है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। उन्होंने बताया कि वीडियो में जो युवक है, वह सोनीपत के कबीरपुर गांव का नरसी सैनी है। वे धार्मिक सौहार्द काे खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।