Jhalko Media

हरियाणा में इन 7 और जातियों को किया गया अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल; देखिये लिस्ट

 | 
हरियाणा में इन 7 और जातियों को किया गया अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल; देखिये लिस्ट
Haryana government: चंडीगढ़ (झलको मीडिया): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार, हरियाणा राज्य के पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या 1 से 7 तक के सात जातियों, जिनके नाम अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी हैं, को हटाकर उन्हें हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। इससे इन जातियों को अब अनुसूचित जाति वर्ग के लाभ का हिस्सा बनेगा। इसके अलावा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया गया है और इसे भी हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी जाति को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग के साथ मिलकर राज्य के 'नायक' समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के मार्गदर्शन के अनुसार, इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जाएगी।