Jhalko Media

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कुंभ, मकर समेत इन राशियों को हो सकती है परेशानी, सतर्क रहने की सलाह, पढ़ें राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: सिंह, कुंभ, मकर समेत इन राशियों को हो सकती है परेशानी, सतर्क रहने की सलाह, पढ़ें राशिफल
Aaj ka rashifal 04 Jan 2024: राशिफल के अनुसार, आज का दिन लगभग सभी राशियों के लिए ठीक ही रहेगा। कुछ राशियों को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ राशियों के जीवन में सुधार के योग है। आइये जानते है आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल... Aaj Ka Rashifal 04 January 2024 । आज का राशिफल 04 जनवरी 2024 । Today Horoscope 04 Jan 2024 मेष राशिफल (aries horoscope) मेष राशि जातकों के लिए आज का दिन ख़ास संकेत नहीं दे रहा है। पैरों में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। शत्रु पक्ष मजबूत रहेगा जिससे थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक जीवन में थोड़ी मानसिक परेशानी बनी रहेगी। लेकिन जीत आपकी ही होगी। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें। वृषभ राशिफल (taurus horoscope) बृषभ राशि वालों को आज बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। लव लाइफ में अनबन हो सकती है जिससे आपको बचने की सलाह है। मानसिक अवसाद की स्थिति दिख रही है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशिफल (gemini horoscope) आज का दिन ठीक रहेगा। वहीं घरेलू सुख में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशिफल (cancer horoscope) कर्क जातकों को आज स्वास्थ्य में सावधानी बरतने की सलाह है। आज आपका प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। अपने स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य को लेकर के परेशान रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें। सिंह राशिफल (leo horoscope) सिंह जातकों को आज मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के भी संकेत है। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें। कन्या राशिफल (Virgo Horoscope) आज कन्या जातकों की ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। प्रेम संतान ठीक रहेगा। व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें। तुला राशिफल (libra horoscope) आज तुला जातकों को अनाब शनाब खर्चे मानसिक परेशानी देंगे। अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा, सर दर्द भी संभव है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें। वृश्चिक राशिफल (scorpio horoscope) आय में उतार चढ़ाव के संकेत है। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में भी तू तू मैं मैं रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु का दान करें। धनु राशिफल (sagittarius horoscope) व्यापारिक उतार चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। पैतृक संपत्ति की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहे हैं लेकिन भाग्य इतना साथ जरूर देगा की कोई बड़ा जोखिम नहीं होगा। सूर्य को जल देते रहें। मकर राशिफल (capricorn horoscope) मकर राशि की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी लेकिन मान सम्मान पर कोई ठेस न पहुंचने पाए इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का पास रखना शुभ होगा। कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope) स्वास्थ्य की स्थिति माध्यम रहेगी। चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम संतान, मध्यम व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशिफल (pisces horoscope) जीवनसाथी के साथ कठुता बढ़ेगी। प्रेमी प्रेमिका में भी कठुता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार भी मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। Note: यहाँ दी जा रही सभी जानकारी सामान्य सिधान्तों और पहलुओं पर आधारित है, किसी भी भविष्य की गणना का दावा झलको मीडिया नही करता है. इसे महज जानकारी समझें.