Jhalko Media

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें 26 जनवरी का राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें 26 जनवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: राशिफल के अनुसार, 26 जनवरी 2024, शुक्रवार का दिन है और सभी राशियों के लिए गणतंत्र दिवस का यह दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइये पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न से आप कोई नया और बड़ा काम शुरू कर सकते है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा, आज अपनी वाणी पर संयम रखे। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है, व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खान पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा, आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें, परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका मंगलमय रहेगा, आप का मन आज आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में आज आप लाभ महसूस करेंगे, आपका कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, आप के सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा, पारिवारिक सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।