Jhalko Media

आज का राशिफल : मेष, सिंह, धनु, मीन वालों में दिनभर रहेगी उथल-पुथल

 | 
आज का राशिफल : मेष, सिंह, धनु, मीन वालों में दिनभर रहेगी उथल-पुथल

Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 27 january 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 27 जनवरी को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 27 January 2024-  ग्रहों की स्थिति : ग्रहों की स्थिति : मेष राशि में बृहस्पति, चंद्रमा अभी कर्क राशि में, केतु कन्या राशि में, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। मेष राशि : शुभता बनी हुई है। घरेलू सुख थोड़ा बाधित है, लेकिन घरेलू वस्तुओं में भरपूर उछाल है, बढ़ोत्तरी है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, सरकारी तंत्र लाभप्रद हो रहा है। राजनीतिक लाभ,उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद, शुभ समय आपका दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। Aaj Ka Rashifal: जानिये कैसा रहेगा आज शनिवार का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल वृषभ राशि : इन दिनों बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य के मामले में ठीक नहीं है। प्रेम-संतान अच्छा नहीं है। व्यापार ठीक-ठाक है, कुछ नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं और इस समय की स्थिति कुछ अगर नया शुरू करना चाहते हैं, तो शुरू कर सकते हैं। बाकी स्थिति  आपकी खराब है। व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि : मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है। शादी-विवाह तय हो सकता है। प्रेम-विवाह की तरफ जा रहे हैं आप, लेकिन ऑप्शन्स में आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे। बाकी स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। धन का आमगन होगा। निवेश अभी रोक दीजिए। हरी वस्तु पास रखें। कर्क राशि : स्वास्थ्य अच्छा है। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं आप। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ हो रही है। शत्रुओं पर दबदबा बन रहा है। बस आपको क्रोध पर थोड़ा काबू रखना है। आज सारी स्थितियां बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें। February 2024 Shubh Muhurat: फरवरी महीने में ये है शुभ दिन और मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट सिंह राशि : स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है।बस खर्च की अधिकता आपके मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सता रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करते रहें। शुभ होगा। कन्या राशि : कन्या राशि की स्थिति सही है। घरेलू सुख बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। बाकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। यात्रा में लाभ है। अपनों का साथ है। समाचार के माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। कालभैरव का दर्शन करें। तुला राशि : तुला राशि की स्थिति सरकारी तंत्र साथ देगा। कोर्ट-कचहरी में विजय, व्यावसायिक बहुत अच्छी स्थिति है। एक ऊर्जा आ चुकी है आपमें, व्यावसायिक ऊर्जा है। आप निरंतर तरक्की कर रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें और शुभ होगा। वृश्चिक राशि : स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। धन का आगमन बढ़ रहा है। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। भाग्य साथ दे रहा है। यात्रा मे लाभ हो रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा ले रहे हैं। रुका हुआ कार्य चलने लगा है। शुभ समय है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करें और शुभ होगा। धनु राशि : कई तरीके से उथल-पुथल आपके अंदर चल रहा है। शादी-विवाह तय होने के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। थोड़ा-सा ध्यान रखिएगा। खासकर यूरीन की या शुगर की स्थिति ध्यान रखिएगा। बाकी सप्ताह की शुरुआत जो 27 तारीख है। उसमें चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा। मकर राशि : मकर राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कई तरीके के खर्च हो रहे हैं। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी है। प्रेम में दूरी है। संतान से दूरी है। अकेलापन आपमें रहेगा।रूखापन रहेगा। ड्राइनेस बनी रहेगी। बाकी नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी और थोड़ा-सा क्षणिक लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से, नौकरी-चाकरी की तरफ से, प्रेमी-प्रेमिका की तरफ से, लेकिन इन दिनों ड्राइनेस आपके जीवन में चल रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें। शुभ होगा। कुंभ राशि : सरकारी तंत्र से मत उलझिए। बाकी स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। शत्रुओं पर विजय पाएंगे, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशि : बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। मायूसियत चल रही है।  हर दृष्टिकोण से स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की तरफ से, प्रेम में थोड़ा तू-तू,मैं-मैं  के संकेत हैं। इमोशनल बने रहेंगे। इस इमोशन में आकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। बाकी प्रेम-संतान  और व्यापार लगभग ठीक है। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचना चाहिए। शिवजी को जलाभिषेक करें । शुभ होगा।