Jhalko Media

Loban Ke Upay: घर में जरूर जलाए लोबान, मिलते है कई चमत्कारी फायदें

 | 
Loban Ke Upay: घर में जरूर जलाए लोबान, मिलते है कई चमत्कारी फायदें
Dhoop Benefits in hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में लोबान (Loban Ke Upay) जलाने से कई फायदे मिलते है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार घर में लोबान जलाने (Loban ke fayde) से घर में पैसों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है और घर में खुशियां रहती है। वहीं लोबान जलाने से घर में नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं। आइये जानते है घर में लोबान जलाने से और क्या क्या फायदें मिलते है... (Loban Ke Upay in hindi)

सुख-शांति में होती है वृद्धि-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है तो घर में लोबान जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

शनि दोष से मिलता है छुटकारा-

घर में लोबान जलाने से घर में शनि देव प्रसन्न होते है। घर में शनि दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही लोबान जलाने से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

बुरी नजर से मिलता है छुटकारा-

यदि आपके घर में किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है, तो इसके लिए लोबान में सरसों का तेल, गूगल और घी आदि मिलाकर जलाएं। ऐसा आपको लगातार 11 दिनों तक करना है। इससे बुरी नजर के प्रभाव से राहत मिल सकती है।

करियर में होती है तरक्की-

ऐसा माना जाता है की यदि लोबान में गुड़ और गोबर का कंडा डालकर जलाते हैं, तो इससे आपके कार्यक्षेत्र में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। जिससे व्यक्ति के लिए सफलता के रास्ते खुलते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। अस्वीकरण: यहाँ दी गई सभी जानकारी इन्टरनेट और अन्य स्त्रोतों से ली गई है, किसी भी उपाय को प्रयोग में लाने से पूर्व किसी एक्सपर्ट्स से राय जरुर ले. इसकी सच्चाई का दावा हम नही करते है.