Jhalko Media

February 2024 Shubh Muhurat: फरवरी महीने में ये है शुभ दिन और मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

 | 
February 2024 Shubh Muhurat: फरवरी महीने में ये है शुभ दिन और मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
February 2024 Shubh Muhurat: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग में शुभ समय जरूर देखा जाता है। जब कोई कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो उस कार्य से हमेशा शुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं। उस कार्य में साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी माह में विवाह, नामकरण और गृह प्रवेश आदि जैसे कार्यों के लिए शुभ दिन कौन-कौन से रहने वाले हैं।

फरवरी 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog)

ज्योतिष शास्त्र में शुभ माने गए सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों का शुभ परिणाम देखने को मिलता है। ऐसे में 03, 06, 08, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 फरवरी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

अमृत सिद्धि योग

ज्योतिष शास्त्र में अमृत सिद्धि योग को भी बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में फरवरी में 3 दिन यानी 17, 19 और 22 फरवरी को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

वाहन की खरीदारी के लिए फरवरी में 01, 02, 04, 18, 21, 22 और 29 तारीख का दिन उत्तम रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए 04, 06, 13, 18, 23, 24 और 25 फरवरी को शुभ माना जा रहा है।

विवाह आदि का शुभ मुहूर्त

विवाह मुहूर्त - फरवरी के माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 04, 06, 07, 08, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी का दिन शुभ रहेगा। गृह प्रवेश - गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए 26 फरवरी का दिन शुभ रहने वाला है।
  • नामकरण हेतु मुहूर्त - 01, 02, 04, 08, 11, 14, 18, 21, 22, 25, 26 और 29 फरवरी।
  • अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त - 02, 08, 12, 14, 19, 21, 22, 26 और 29 फरवरी।
  • कर्णवेध हेतु मुहूर्त - 01, 10, 14, 15, 18, 19, 21, 22 और 29 फरवरी का दिन शुभ है।
  • विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - 01, 04, 07, 11, 14, 15, 18, 21, 25, 28 और 29 फरवरी पर शुभ मुहूर्त बन रहा है।
जनेऊ मुहूर्त - फरवरी के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए 11, 12, 14, 18, 19, 25, 26, 28 और 29 शुभ मुहूर्त है। मुंडन मुहूर्त - मुंडन संस्कार के लिए 21, 22 और 29 फरवरी का दिन उत्तम रहेगा। यहां दी जाने वाली जानकारियां सामान्य सिंद्धातों और तथ्यों पर आधारित है। इसकी पुष्टि झलको मीडिया नहीं करता है। किसी भी तथ्य की स्पष्टीकरण के लिए किसी एक्सपर्ट्स या ज्योतिष से राय जरूर लें।