Jhalko Media

Shiv Chalisa: शिव चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं अद्भुत लाभ, देखें क्या है शिव चालीसा पाठ करने का सही नियम

 | 
Shiv Chalisa: शिव चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं अद्भुत लाभ, देखें क्या है शिव चालीसा पाठ करने का सही नियम
Jhalko Media, New Delhi: Shiva Chalisa Benefits: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार शिव चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते है। जो भी व्यक्ति प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करता है उसपर भगवान शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है। लेकिन शिव चालीसा के पाठ करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है ताकि आपको इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके ऐसे मैं जानते हैं सब चालीसा से संबंधित कुछ जरूरी नियम..

शिव चलीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये लाभ

अगर कोई शिव भक्त शिव चालीसा का पाठ करता है उसे किसी प्रकार का भय नही रहता। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके साथ ही भोलेनाथ जी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

दूर होती हैं परेशानियां

अगर व्यक्ति रोजाना सुबह स्नान करके आसन पर बैठकर 11 बार शिव चालीसा का पाठ करता है तो जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। वहीं, शिव चालीसा का रोजाना पाठ करने से व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

इन लोगों के लिए लाभकारी है शिव चालीसा

ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं के शिव चालीसा का पाठ करने से अनेकों चमत्कारी लाभ मिलते है। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति लंबी बीमारी से परेशान है, तो ऐसी स्थिति में भी उसे शिव चालीसा के पाठ से स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है।

शिव चालीसा पाठ के नियम

शिव चालीसा का पाठ कम से कम 3, 5 या 11 बार करना चाहिए और ऐसा आपको लगातार 40 दिनों तक करना है। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करते समय तन-मन की स्वच्छता का भी ख्याल रखना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ सुर और लयबद्ध में करना चाहिए। इसके साथ ही पाठ करते समय आपका मन एकाग्रचित होना चाहिए और उस दौरान केवल भगवान का ध्यान करें। यहां दी गई जानकारियां समान्य मान्यताओं और सिंद्धातों पर आधारित है। इसमें कितनी सच्चाई है इसका दावा हम नहीं करते है। किसी भी तथ्य को अमल में लाने से पहले किसी एक्सपर्ट्स से राय जरूर लें।