Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, विडियो आया सामने
Dec 5, 2023, 16:32 IST
| ![Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, विडियो आया सामने](https://www.jhalkomedia.com/static/c1e/client/114839/migrated/581ab4596c1b9ab2091176aebda7a8d4.jpg?width=790&height=444&resizemode=4)
Sukhdev Singh Gogamedi Murder:राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। फायरिंग की इस घटना के बाद अब शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। तब वो घर के बाहर खड़े थे। दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को 4 गोलियां लगी।
उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में पहुंचाया गया।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का CCTV #RajasthanNews #CCTV #सुखदेव_सिंह_गोगामेड़ी #sukhdevsinghgogamedi pic.twitter.com/75ShcRV0PK
— Mukesh Gusaiana (@mukeshgusaiana) December 5, 2023