Jhalko Media

चूहों को बिना मारे घर से भगाए; बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स

 | 
चूहों को बिना मारे घर से भगाए; बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स
How To Get Rid of Rats: अगर घर में चूहे ज्यादा हो जाएं तो छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। इनके दातों से कोई भी सामान बचा पाना बड़ा चैलेंज बन जाता है। फिर चाहे वह फर्नीचर हो, बच्चों की किताबें हो या कपड़े। ऐसे में आपके लिए भी ये सिरदर्द बन गए हैं तो यहां जान लीजिए इन्हें बिना मारे या पिंजरे का इस्तेमाल करे, घर से बाहर करने के तरीकों के बारे में। पिपरमेंट स्प्रे चूहों को पिपरमेंट की महक बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। ऐसे में आप इनसे छुटकारा पाने के लिए पिपरमेंट ऑयल के स्प्रे की मदद ले सकते हैं। इसके लिए इसे घर में जगह-जगह स्प्रे कर दें। इससे चूहे एक ही दिन में ही घर से भागते नजर आएंगे। आप चाहें तो पानी में मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी का यूज फिटकरी को पानी में घोल लें और इसे एक स्प्रे बोतल में भरें। अब इस पानी को उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे दिखते हों, खासकर किचन और आपकी अलमारी के आसपास। फिटकरी के पानी से चूहे आपका घर छोड़कर चले जाएंगे। कपूर का इस्तेमाल कपूर का इस्तेमाल भी चूहों को भगाने में कारगर साबित होता है। इसके लिए आप कपूर के पाउडर को उन जगहों पर रख दें, जहां चूहे दिखते हों। कपूर की खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। यकीन मानिए, इसकी महक से वह आपका घर छोड़ देंगे। रेड चिली पाउडर लाल मिर्च का यूज भी आप चूहों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप लाल मिर्च पाउडर को या फिर इसका घोल बनाकर घर में उन जगहों पर छिड़क सकते हैं, जहां चूहे अक्सर आते-जाते हो, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले अपने हाथों पर ग्लव्स और आंखों पर चश्मा जरूर पहन लें।