Jhalko Media

Indian Railway: अब ट्रेन में बुक कर सकते है अपनी मन पसंद की सीट, देखें भारतीय रेलवे का नियम

 | 
Indian Railway: अब ट्रेन में बुक कर सकते है अपनी मन पसंद की सीट, देखें भारतीय रेलवे का नियम
Indian Railway Rule: देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन में सफर करते है। आजकल भारत का हर नागरिक भारतीय रेल का सफर करता है। रेल यात्रा के दौरान कई लोग खिड़की की सीट यानी लोअर बर्थ पसंद करते है। अगर आप भी खिड़की वाली सीट पर बैठना पसंद करते है तो आज हम आपको भारतीय रेलवे का एक नियम बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपनी मन पसंद की सीट बुक कर सकते है। कुछ लोगों को लगता है, भारतीय रेलवे के सीनियर सिटिज़न को सीट प्रेफरेंस सेलेक्शन का ऑप्शन देता है। जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। भारतीय रेलवे सभी वर्ग के यात्री को यह सुविधा देता है। आइये जानते है कैसे आप इंडियन रेलवे में अपने लिए फेवरेट सीट बुक कर सकते है। सीट प्रेफरेंस का करें सेलेक्शन आपको बता दें तो भारतीय रेलवे आपको सीट प्रेफरेंस की सुविधा देता है। चाहे आप सीनियर सिटीजन नहीं हैं। आप जब आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या ऐप्स के माध्यम से टिकट बुक कर रहे होते हैं उसी समय आपको सीट प्रेफरेंस देना होता है। इसके बाद भारतीय रेलवे अपने नियमों के मुताबिक आपको लोअर सीट अलॉट कर देता है। ऐसे में आप सफर के दौरान खिड़की का आनंद ले सकते हैं। इन लोगों को मिलती है लोअर बर्थ सीट आपको बता दें तो भारतीय रेलवे केवल 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के यात्री को लोअर बर्थ और मिडिल बर्थ की प्राथमिकता देता है। वहीं, 45 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिला को भी यह सुविधा दी जाती है। अगर दो सीनियर सिटीजन एक साथ ट्रैवल कर रहे हैं और दोनों ने लोअर बर्थ का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो भारतीय रेलवे इस पर विचार करता है। वहीं 2 से ज्यादा सीनियर सिटीजन को यह सुविधा नहीं मिलती है।