Jhalko Media

Cold Wave Alert: पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जानें शीतलहर से कब मिलेगी राहत

 | 
Cold Wave Alert: पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जानें शीतलहर से कब मिलेगी राहत
Aaj Ka Mausam : पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में पारा छह से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शीतलहर और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक फिलहाल घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़कों पर वाहन हो अथवा ट्रेन या फिर हवाई सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हुई हैं। पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में यह 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब में तापमान छह डिग्री से नीचे आईएमडी के अनुसार हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी भीषण ठंड देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा का प्रभाव देखने को मिल रहा है। फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और करनाल में भी लोगों को सर्द रात का अनुभव हुआ, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट, बठिंडा, लुधियाना और गुरदासपुर में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.6 डिग्री सेल्सियस, 5.9 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में कोहरे का दौर जारी राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है और कई स्थान शीतलहर की चपेट में है। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार रात को न्यूनतम तापमान सीकर में 1.0 डिग्री व फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.1 डिग्री, फलोदी में 4.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 5.0 डिग्री, बीकानेर में 5.2 डिग्री, चूरू व पिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में गंगानगर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री व 11.5 डिग्री जबकि संगरिया में 7.1 डिग्री व 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जबकि पूर्वी राजस्थान में कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं।