Jhalko Media

Weather News: दो दिन मस्त धूप, अब फिर कड़ाके की ठंड, देखिये मौसम की फिरकी

 | 
Weather News: दो दिन मस्त धूप, अब फिर कड़ाके की ठंड, देखिये मौसम की फिरकी
Weather News In Hindi: नई दिल्ली: बीते दो दिन निकली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि अब 30 जनवरी तक धूप खिली रहेगी। तापमान 26 डिग्री तक पहुंचेगा, लेकिन रविवार को यह गलत साबित हुआ। सुबह जब लोग सोकर उठे तो धूप गायब थी। तेज हवा चल रही थी। इसकी वजह से लोग सिरहन महसूस कर रहे थे। आज भी सुबह से दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और ठिठुरन है। पूरे दिन सूरज ने नहीं दिए दर्शन रविवार को लोग पूरे दिन धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। नए पूर्वानुमान के अनुसार अब अगले छह से सात दिनों तक मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान महज 18.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6 डिग्री दर्ज किया गया। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 13.4, नरेला में 15.9, नोएडा में 14.9 और मयूर विहार में महज 14.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 67 से 97 प्रतिशत तक रहा। आज कैसा रहेगा मौसम? पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 30 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री रह सकता है। 31 जनवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। एक फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। स्काईमेट के अनुसार इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय है। इसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के तौर पर देखने को मिल रहा है। हिमाचल और कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी हुई है। पहले अनुमान था कि इसका असर दिल्ली पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसका असर दिल्ली पर बादलों के रूप में देखने को मिला है। इससे ठंडक बढ़ गई है। राजधानी में 31 जनवरी और एक फरवरी को एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश की संभावना भी है। इसके बाद ठंड का दौर वापसी कर सकता है। इस बार फरवरी के पहले दस दिनों तक ठंड से राहत की संभावना कम है।