Jhalko Media

Haryana Weather : हरियाणा में शीतलहर ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

 | 
Haryana Weather : हरियाणा में शीतलहर ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड
Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। क्योंकि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ाई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें तो हरियाणा में पिछले 11 वर्षों में ठंडे दिनों की सबसे लंबी शीतलहर दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन अधिकांश इलाकों में धूप नहीं निकली और ओस पड़ने से राज्य ठंड की चपेट में है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक-दो दिन में कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी. रात और दिन के तापमान में अंतर काफी कम रह गया है। राज्यों में बढ़ रहा ठंड का कहर राज्य के उत्तरी हिस्से के शहरों में अंबाला में दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है. यही स्थिति राज्य के दक्षिणी हिस्से में भी रही। मंगलवार को अंबाला में दिन का तापमान 9.5°C और न्यूनतम 6.4°C, हिसार में 12°C और 9.2°C, करनाल में 10.6°C और 7.2°C, महेंद्रगढ़ में 14°C और 6°C, रोहतक में 12.2°C और 8.8°C, भिवानी में 11.7°C और 7.2°C और पंचकुला में 10.7°C और 8.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में कोहरा और ठंड हरियाणा में फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में भी गलन भरी ठंड जारी है। करनाल 6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।