Jhalko Media

Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, प्रदेश के इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

 | 
Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, प्रदेश के इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
झलको मीडिया - हिसार, हरियाणा: सर्दी का सितम अब भी बढ़ा हुआ है, खासकर नए साल के पहले दिन सोमवार को। लोग पूरे दिन धूप का ही इंतजार करते रहे हैं। दिन में ठंड की वजह से लोग घर में ही रुके रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के 18 जिलों में यलो अलर्ट है। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार की सुबह में धुंध की थी, लेकिन धूप का खिलना मुश्किल हुआ जिससे ठंड का अहस ज्यादा बढ़ा। हिसार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का गैप कम होने के कारण ठंड अधिक हो रही है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, और करनाल जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और इन जिलों में अत्याधिक ठंड की संभावना है। प्रदेश के बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा और घना कोहरा छाने की संभावना है। हिसार में जिलों में तेजी से ठंड बढ़ रही है और इसका एक बड़ा कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच गैप कम होना है। कुरुक्षेत्र जिले में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। अंबाला जिले में अधिकत तापमान 10.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, नारनौल, पानीपत, रोहतक, और सिरसा में भी भीषण ठंड देखने को मिल रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के मध्य भाग में शीतलहर वाले दिनों के बारे में आगाह किया है और अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।