Jhalko Media

UP Weather Today: लखनऊ से नोएडा तक गर्मी ने दिखाए तेवर, जानिये मौसम पूर्वानुमान

 | 
UP Weather Today: लखनऊ से नोएडा तक गर्मी ने दिखाए तेवर, जानिये मौसम पूर्वानुमान 

UP Weather Update: गर्मी का दौर शुरू हो चूका है। अप्रैल महीने में ही यूपी में गर्मी का कहर देखा जाने लगा। बीते 24 घंटे में गर्मी ने 40 डिग्री पारा पार कर लिया है। विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है। इसी महीने में तेज गर्मी और धूप ने ज्येष्ठ महीने का अहसास करा दिया है। 

वहीं यूपी के लखनऊ में आज के मौसम की बात करें तो आसमान साफ़ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ में आज तापमान न्‍यूनतम 22 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। 

पिछले 24 घंटों का हाल 

पिछले 24 घटों के दौरान रात के तापमान नें राज्य के बरेली मंडल में काफी वृद्धि हुई और शेष सभी मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश पड़ने की संभावना है।  नोएडा से लखनऊ  तक तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति भी महसूस होने लगी है। 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

आपको बता दें तो 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। पूर्वी यूपी का मौसम इन दो दिनों में बदला रह सकता है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 9 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम बदला बदला सा रहने वाला है। इस अवधि में पूर्वी हिस्से में कहीं कहीं पर बारिश की संभावना है। 


पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में अधिकतम तापमान

प्रयागराज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुई है. 

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज हुआ.

लखनऊ में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज हुआ.

बस्ती में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज हुआ.

बहराइच में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ.

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज हुआ.

वाराणसी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ.

बलिया में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज हुआ.

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में न्यूनतम तापमान 

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज हुआ.

बहराइच में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज हुआ.

अयोध्या में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज हुआ.

बस्ती में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज हुआ.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज हुआ.

इटावा में न्यूनतम तापमान 19.02 डिग्री दर्ज हुआ.

अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 23.05 डिग्री दर्ज हुआ.

आगरा में न्यूनतम तापमान 19.02 डिग्री दर्ज हुआ.

बरेली में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज हुआ.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज हुआ.