Jhalko Media

Weather: शीतलहर के बीच बारिश के लिए रहे तैयार, आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

 | 
Weather: शीतलहर के बीच बारिश के लिए रहे तैयार, आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Winter Weather Alert: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली-NCR समेत पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। बीते कुछ दिनों से सूरज निकलने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से लेकर शाम तक भयंकर सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आज शनिवार को भी सर्दी से राहत के आसार नहीं है। वहीं रविवार से भी ठिठुरन भरी ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है। इसी बीच अब ठंड के साथ लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ेगा। कल शीतलहर से बढ़ी ठंड आपको बताते चले तो शुक्रवार को राजधानी में पूरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही। वहीं अधिकतम तापमान महज 14.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 9.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, लोदी रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम महज 14.2 डिग्री, नरेला में सामान्य से सात डिग्री कम महज 11.9 डिग्री, पालम में सामान्य से 5 डिग्री कम 13.8 रहा। आज बारिश से बढ़ेगी परेशानी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को आसमान साफ रहेगा। मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। शनिवार और रविवार को ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 व 10 जनवरी को बूंदाबांदी व बादलों की वजह से एक बार फिर अधिकतम तापमान लुढ़केंगे। क्यों कंपकंपाने पर हैं मजबूर? मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के ऊपर निचली सतह पर ही घने बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से सूरज की रोशनी और गर्मी धरती पर नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि अधिकतम तापमान महज 12 से 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा इस समय साउथ वेस्ट की तरफ से नमी भरी कुछ गर्म हवाएं आ रही हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।