Jhalko Media

Weather Update: सावधान! अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में लू चलने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों सहित विभिन्न राज्यों में बारिश और लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है।  वहीं कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 6 अप्रैल तक लू चलने का अनुमान था। मौसम में आज कुछ सुधार होने की संभावना है। 

 | 
Weather Update: सावधान! अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में लू चलने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी 

Weather Update: गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और भयंकर गर्मी ने अभी से ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल और मई महीने में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। वहीं तेलंगाना और महाराष्ट्र में पारा 40 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है जो काफी है। गौर हो कि इन दोनों राज्यों में हेल्थ विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तेज धूप के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

वहीं बात राष्ट्रीय राजधानी की करें तो यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। 

राजस्थान में गर्जन के साथ हल्की बारिश

राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। 

तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
 

मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश अजमेर, जैसलमेर व भोपालगढ़ में 14—14 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिन से बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर जारी है।

बारिश और लू की स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों सहित विभिन्न राज्यों में बारिश और लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है। 

वहीं कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 6 अप्रैल तक लू चलने का अनुमान था। मौसम में आज कुछ सुधार होने की संभावना है। 

गर्म मौसम की स्थिति

केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 8 अप्रैल तक गर्म मौसम की स्थिति रहने की उम्मीद है। गोवा में 7 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।