Jhalko Media

Weather Update: दिल्ली-पंजाब में कोल्ड डे, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

 | 
Weather Update: दिल्ली-पंजाब में कोल्ड डे, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी
Jhalko Media, New Delhi: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी छाई हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान में आगामी दो दिनों के लिए कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे का संभावनाओं का इशारा किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा बना रहेगा, जबकि राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 से 10 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। तापमान के हिसाब से, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10-12 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, और पश्चिम बंगाल के शेष भाग में 13-15°C से अधिक रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 1-3°C रहेगा। मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 4-7°C ऊपर रहेगा। अधिकतम तापमान के हिसाब से, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 9-12°C के बीच रहेगा। उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13-16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरे के कारण, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है, और ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक घना कोहरा रहने की संभावना है। नई दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जनवरी को हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहेगा, और 10 जनवरी को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। उसी दिन, न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगा।