Jhalko Media

Weather Update : हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

 | 
Weather Update : हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Weather Update Today : शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड (Cold Wave Alert) से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने भी उतर भारत के इलाकों के लिए भीषण ठंड (Cold Weather) का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही भयंकर ठंड का प्रकोप देखने को मिला है। कम दृश्यता के चलते कई ट्रेन और फ्लाइट भी लेट हो गई है, पिछले कुछ दिनों में देश के अधिकांश इलाकों में ठंड अचानक से बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर समेत पुरे उतर भारत में शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हालात को देखते हुए कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें तो दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इधर IMD ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत अधिकांश राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ स्थानों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि हवा चलने के कारण ठंड महसूस हुई। इधर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई। हालांकि दिल्ली आने वाली ट्रेनें करीब 20 घंटे की देरी से चलीं। इस बाद दिसंबर का महीना पिछले 6 सालों में सबसे गर्म रहा। इस महीने अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री के आसपास रहा। इधर आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इस महीने उत्तरी और मैदानी भारत में शीत लहर की स्थिति रहेगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगले तीन महीनों में सामान्य बारिश हो सकती है। हालांकि देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। महापात्र ने यह भी कहा है कि उत्तर-पूर्व भारत में ज्यादा गर्म दिनों का अनुभव हो सकता है। जनवरी में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार जनवरी में मध्य भारत में सामान्य से अधिक शीतलहर की संभावना है।