Jhalko Media

Weather Update Today: घने कोहरे की चादर में दिल्ली, इन राज्यों में भयंकर ठंड का अलर्ट

 | 
Weather Update Today: घने कोहरे की चादर में दिल्ली, इन राज्यों में भयंकर ठंड का अलर्ट
Jhalko Media, नई दिल्ली। Weather Update Today: दिल्ली में आज मौसम की बात करें तो आज सुबह राजधानी दिल्ली कोहरे की चादर देखी गई। वहीं घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी न के बराबर हो रखी है। कोहरे के साथ साथ भयंकर ठंड ने पुरे उत्तर भारत में कहर बरपाया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इस कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं, ठंड का कहर भी राजधानी में जारी है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है।

यूपी-बिहार में शीतलहर

यूपी और बिहार में शीतलहर से ठंड का कहर जारी है। यूपी में पारा आज सुबह भी लुढ़का हुआ था। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम रही।