Jhalko Media

Weather Update Today: दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत! आंधी के साथ होगी बूंदाबांदी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather: शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक डिग्री कम है जो सामान्य से होता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 72 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
 | 
Weather Update Today: दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत! आंधी के साथ होगी बूंदाबांदी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather: शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक डिग्री कम है जो सामान्य से होता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 72 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आज रविवार को दिल्ली में आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। रविवार से लेकर मंगलवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

हालांकि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. वहीं देश के मौमस की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू चली.

देश के मौसम की स्थिति

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। उत्तर बिहार के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से लेकर झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी ओडिशा तक फैली हुई है। मध्य मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। केरल के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हुई. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय ओडिशा, पूर्वी असम, आंध्र प्रदेश उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु केरल और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई.

आज के मौसम का हाल

'स्काईमेट वेदर' की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश और गरज के साथ छिटपुट धूल भरी आँधी, ओलावृष्टि संभव है.