Jhalko Media

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर, कोहरे से यातायात प्रभावित

 | 
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर, कोहरे से यातायात प्रभावित
Jhalko Media, New Delhi - Weather Update Today: नई दिल्ली और उत्तर-भारत में आने वाले पाँच दिनों तक, कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर बना रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में लोगों को कोहरे की चुनौती है जो इसे और भी बढ़ा रही है। शुक्रवार को, घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली 23 ट्रेनें में देरी हो रही है। इसी के साथ ही, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दृश्यता का स्तर शून्य हो गया था, लेकिन उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। 12 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस था। जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान - मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में ताजा बर्फबारी नहीं होने के कारण उत्तर भारत के तापमान में अभी तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, पहाड़ों में जमी बर्फ के पिघलने से सर्द हवाएं बढ़ सकती हैं, और सुबह और शाम में ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जनवरी के बीच, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह कुछ घंटों तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत इन राज्यों में शीतलहर  आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार तक उत्तराखंड में जमीनी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 12 जनवरी को उत्तरी राजस्थान में सुबह कुछ घंटों तक बहुत घना कोहरा आ सकता है, जिसके बाद में इसमें कमी आएगी।